IPL 2020 : शिखर धवन के बल्ले ने किया कमाल, बने यह कारनामा करने वाले पहले खिलाडी

By: Ankur Wed, 21 Oct 2020 08:23:15

IPL 2020 : शिखर धवन के बल्ले ने किया कमाल, बने यह कारनामा करने वाले पहले खिलाडी

बीते दिन किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मैच मे पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और खुद को प्लेऑफ की उम्मीद में बनाए रखा। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए जिसमें शिखर धवन की 106 रन की नाबाद पारी रही। पंजाब के खिलाफ धवन ने 61 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से ये रन बनाए। इसके साथ ही गब्बर ने इस सीजन की दूसरी सेंचुरी अपने नाम की। वह आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।इससे पहले धवन ने चेन्नई के खिलाफ 58 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

आईपीएल के 13वें सीजन में धवन ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 465 रन बना लिए हैं। बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा विराट कोहली, क्रिस गेल, हाशिम अमला, और शेन वॉट्सन ने किया है। कोहली ने साल 2016 में सबसे अधिक चार शतक लगाए थे। इसके बाद किस गेल ने 2012 में दो, हाशिम अमला ने 2017 में दो और शेन वॉट्सन ने 2018 में 2 शतक जड़े थे।

इसके साथ ही धवन आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे किए। धवन आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल (169 मैच) में धवन के नाम अब 5044 रन हो गए हैं। धवन से पहले यह कारनामा विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ने किया है। वहीं, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार चौथी पारी में 50 या इससे अधिक रन भी बनाए। आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं।

शुरुआत छह पारी: 122.2 स्ट्राइक रेट (6 बार आउट हुए)
अगली चार पारी: 163.2 स्ट्राइक रेट (1 बार आउट हुए)

ये भी पढ़े :

# KXIP Vs DC : पंजाब के इन 5 खिलाड़ियों ने धवन के ऐतिहासिक शतक की चमक को किया फीका

# KXIP vs DC : हार के बावजूद दिल्ली टॉप पर, आईपीएल में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने धवन

# DC vs KXIP : टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, किए गए कई बदलाव

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com